हिमाचल की चुनावी सभा में सीएम भूपेश ने कहा-रोटी नहीं पलटी तो जल जाएगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

हिमाचल की चुनावी सभा में सीएम भूपेश ने कहा-रोटी नहीं पलटी तो जल जाएगी

रायपुर। हिमाचल प्रदेश की चुनावी सभा में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल ने नगरोटा के गांधी मैदान में एक परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोटी को बार-बार पलटना पड़ता है। रोटी नहीं पलटी तो वह जल जाएगी। अब सरकार को पलटने का वक्त आ गया है। इससे पहले उन्होंने कांगड़ा के ज्वाला देवी मंदिर पहुंचकर पूर्जा-अर्चना की। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मंदिर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। पेंशन नहीं देना चाहती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो कहकर गए हैं कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं होगी। लेकिन कांग्रेस गारंटी दे रही है कि वह ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी। मैं छत्तीसगढ़ से आया हूं।

हमने छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया है। राजस्थान में लागू किया। झारखंड में भी लागू है। पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। एक तरफ नौकरी नहीं, रोजगार नहीं। वहीं दूसरी तरफ आपके जेब से पाइप लगाकर पैसा निकालने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। वहीं कांग्रेस आपको 10 गारंटी दे रही है।

Related Articles

Back to top button