उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं से, रायपुर में पारा 14.6 डिग्री पहुंचा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं से, रायपुर में पारा 14.6 डिग्री पहुंचा

रायपुर
नवंबर बीतने में अब पांच दिन का ही समय है और प्रदेश में कड़ाके की ठंड भी शुरू होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात हो गए हैं, वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुरुवार को प्रदेश भर में सबसे ठंडा एडब्ल्यूएस कवर्धा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। गुरुवार सुबह से रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। सुबह और रात के साथ ही अब शाम को ठंड बढ़ने लगी है। आउटर क्षेत्रों में तो लोगों को अभी से अलाव तापते देखा जा सकता है। इस वर्ष नवंबर में पड़ने वाली ठंड बीते छह वर्षों में ठंड के स्तर पर पहुंच गई है। रायपुर में 14.6 डिग्री पारा, इससे पहले वर्ष 2016 में नवंबर माह में था।

Related Articles

Back to top button