उच्चतम न्यायालय ने गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

उच्चतम न्यायालय ने गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

नयी दिल्ली: 17 मई (ए) उच्चतम न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर शुक्रवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, लेकिन उन्हें नियमित जमानत के लिए निचली अदालत का रुख करने की छूट दे दी।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एस वी राजू की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

Related Articles

Back to top button