ईपीएफओ ने जुलाई में 21.04 लाख सदस्य शुद्ध रूप से जोड़े - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ईपीएफओ ने जुलाई में 21.04 लाख सदस्य शुद्ध रूप से जोड़े

ईपीएफओ ने जुलाई में 21.04 लाख सदस्य शुद्ध रूप से जोड़े

नयी दिल्ली.  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जुलाई महीने में शुद्ध रूप से सालाना आधार पर 5.55 प्रतिशत अधिक 21.04 लाख सदस्य जोड़ें। श्रम मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ईपीएफओ ने जुलाई 2025 में शुद्ध रूप से 9.79 लाख नए सदस्य जोड़े। आधिकारिक बयान के मुताबिक, इनमें 18-25 आयु वर्ग के 5.98 लाख युवा शामिल हैं जो कुल नए ग्राहकों का 61.06 प्रतिशत हैं। इस वर्ग में शुद्ध पेरोल वृद्धि 9.13 लाख रही। पहले नौकरी छोड़ चुके करीब 16.43 लाख पुराने सदस्य जुलाई में दोबारा ईपीएफओ के साथ जुड़े। इसमें सालाना आधार पर 12.12 प्रतिशत की दर्ज की गई। इस आंकड़े से पता चलता है कि ईपीएफओ सदस्य अंतिम निपटान के बजाय ईपीएफ खाते में जमा राशि स्थानांतरित कर अपनी सामाजिक सुरक्षा बनाए रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं। जुलाई 2025 में 2.80 लाख नई महिला सदस्य जुड़ीं, जिससे कुल महिला शुद्ध पेरोल वृद्धि करीब 4.42 लाख रही। इसमें सालाना आधार पर 0.17 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई जो कार्यबल में बढ़ती विविधता को दर्शाती है। ईपीएफओ का यह पेरोल आंकड़ा अस्थायी है क्योंकि कर्मचारियों का रिकॉर्ड अद्यतन करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है। संगठन सितंबर 2017 से ही मासिक आधार पर यह आंकड़े जारी कर रहा है। 

Related Articles

Back to top button