इस SUV के लिए दीवाने हुए लोग, जबरदस्त डिमांड, धड़ल्ले से हो रही बुकिंग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

इस SUV के लिए दीवाने हुए लोग, जबरदस्त डिमांड, धड़ल्ले से हो रही बुकिंग

महिंद्रा बोलेरो के बाद XUV700 भारत में कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। पिछले महीने (यानी जून 2022)कंपनी इसकी 6,022 गाड़ियों को बेचने में कामयाब रही। सेमीकंडक्टर्स की कमी के कारण महिंद्रा को समय पर डिलीवरी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

1.43 लाख गाड़ियों के ऑर्डर पेंडिंग

एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा के पास अपने चार मॉडलों – XUV700, Thar, Bolero और XUV300 के लिए 1.43 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग हैं। वास्तव में, XUV700 की वेटिंग पीरियड वैरिएंट और स्थान के आधार पर 2024 तक जा पहुंचा है। XUV700 को हर महीने औसतन 9,800 बुकिंग मिलती है।

महिंद्रा एक्सयूवी 700 की कीमत

महिंद्रा एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700 SUV Price) की कीमत 13.18 लाख रुपये से 24.58 लाख रुपये के बीच है. पेट्रोल मॉडल की कीमत 13.18 लाख रुपये से शुरू होकर 22.75 लाख रुपये तक जाती है। डीजल वेरिएंट की कीमत 13.70 लाख रुपये से 24.58 लाख रुपये के बीच है। इसके 11 ऑटोमैटिक वेरिएंट हैं, जिनकी कीमत 16.84 लाख रुपये से 24.58 लाख रुपये है। ऊपर दी गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं।

Related Articles

Back to top button