national
इरादा मुझे, मेरे परिवार के सदस्यों को मारना था: आरोपपत्र में सलमान खान का बयान

मुंबई: 24 जुलाई (ए) बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पुलिस को बताया है कि उनका मानना है कि इस साल अप्रैल में उनके आवास पर गोलीबारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने की थी और इरादा उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों को मारना था।
अभिनेता खान का बयान घटना के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा यहां एक अदालत में दायर आरोपपत्र का हिस्सा है।



