देश में कोरोना मामलों की संख्या में फिर उछाल, एक दिन में करीब 17 हजार नए केस मिले, 45 लोगों की गई जान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

देश में कोरोना मामलों की संख्या में फिर उछाल, एक दिन में करीब 17 हजार नए केस मिले, 45 लोगों की गई जान

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,906 नए मामले सामने आए और 15,447 ठीक हुए हैं। इस दौरान 45 मरीजों की मौत हो गई। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है। साथ ही दैनिक सकारात्मकता दर 3.68 फीसदी हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,906 नए मामले सामने आए और 15,447 ठीक हुए हैं। इस दौरान 45 मरीजों की मौत हो गई।

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,32,457 हो गई है। साथ ही दैनिक सकारात्मकता दर 3.68 फीसदी हो गई है। इससे पहले मंगलवार को 24 घंटे में कोरोना के 13,615 नए मामले सामने आए थे और 13,265 ठीक हुए थे। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 20 लोगों की मौत हो गई थी।


Related Articles

Back to top button