आज श्रीरामलला के दर्शन करेगी साय सरकार, कैबिनेट मंत्री अयोध्या हुए रवाना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आज श्रीरामलला के दर्शन करेगी साय सरकार, कैबिनेट मंत्री अयोध्या हुए रवाना

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को रायपुर से अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे। बता दें कि साय सरकार सुबह 9 बजे विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री श्रीरामलला के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। इस दौरान साय सरकार करीब छह घंटे अयोध्या में गुजारेगी।

Related Articles

Back to top button