अहमदाबाद में बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी, गुजरात की जनता को दिए ये 8 वचन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

अहमदाबाद में बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी, गुजरात की जनता को दिए ये 8 वचन

1. हर गुजराती को 10 लाख तक का इलाज कराने की ज़िम्मेदारी सरकार की होगी।

2. किसानों के 3 लाख तक के क़र्ज़े माफ़, किसानों की बिजली बिल माफ़ किए जाएंगे। आम उपभोक्ताओं की 300 यूनिट बिजली मुफ़्त दी जाएगी।

3. युवाओं के लिए 10 लाख नौकरियां निकाली जाएंगी जिसमें 50% नौकरियों पर हक़ लड़कियों का होगा ।

4. गुजरात में सरकारी नौकरियों में कांट्रैक्ट सिस्टम ख़त्म कर देंगे और युवाओं के लिए 3000 रुपये का बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा।

5. गुजरात के दुग्ध उत्पादकों को 1 लीटर पर 5 Rs की सब्सिडी दी जाएगी।

6. 3000 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल पूरे गुजरात में खोले जाएंगे।

7. 4 लाख रुपये का कोविड कॉम्पन्सेशन, गुजरात के उन 3 लाख परिवारों दिया जाएगा जिन्होंने अपने लोगों को कोविड में खोया है।

8. करप्शन के ख़िलाफ़ क़ानून लाएंगे और पिछले 27 सालों में हुए करप्शन की स्क्रूटिनी होगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button