अमित शाह के आरोप पत्र के जवाब में कांग्रेस खोला काला चिठ्ठा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अमित शाह के आरोप पत्र के जवाब में कांग्रेस खोला काला चिठ्ठा

कहा-भूपेश के आगे कोई चेहरा नहीं, इसलिए …

रायपुर(realtimes) केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने छत्तीसगढ़ में अपने सियासी अभियान को तेज करते हुए राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर एक लाख करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया, इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस भाजपा के खिलाफ काला चिठ्ठा जारी कर चुकी है,अब शाह के आऱोप के जवाब में कांग्रेस ने फिर पलटवार किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के द्वारा लगाये गये आरोप को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरा के आगे कोई चेहरा नहीं है सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के आगे कोई मुद्दा नहीं है भूपेश सरकार में प्रदेश के हर वर्ग खुशहाल हुआ है। भाजपा राजनैतिक हताशा में जो आरोप लगा रहे है उसका कोई प्रमाण नहीं है।
 भाजपा के आरोप पत्र से ही भूपेश बघेल की सफलता साफ नजर आ रही है जिस छत्तीसगढ़ की संस्कृति भाषा और तीज त्योहार को भाजपा ने 15 साल तक दबाकर रखा था। अपने आरोप पत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करने को मजबूर हुई है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति का यही सम्मान तो भूपेश बघेल चाहते है।
 प्रधानमंत्री ने जिस अजीत पवार को 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले सहकारी घोटाले का प्रमुख आरोपी बनाया भाजपा के सहयोगी बनते ही ईडी ने चार्ज शीट से नाम हटा दिया। 

अडानी के सेल कंपनी में लगे 20 लाख करोड़ रू. किसका है इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही है।भाजपा का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा है यह आरोप पत्र भूपेश सरकार के खिलाफ नहीं छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता के खिलाफ लाया गया आरोप है। यह छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की भाजपा की साजिश है।
 आरोप पत्र छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश है। 

Related Articles

Back to top button