बीते सप्ताह अवकाश रहने के कारण बाजार में केवल चार दिन ही कारोबार हुआ, दो दिन रही गिरावट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

बीते सप्ताह अवकाश रहने के कारण बाजार में केवल चार दिन ही कारोबार हुआ, दो दिन रही गिरावट

बीते सप्ताह मंगलवार को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश रहने के कारण बाजार में केवल चार दिन ही कारोबार हुआ, जिनमें से दो दिन तेजी और दो दिन गिरावट रही। चीन के कोविड प्रतिबंधों को समाप्त करने से इनकार करने के बावजूद वैश्विक बाजार में जारी तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, ऑटो, कमोडिटीज, बैंकिंग, धातु, तेल एवं गैस और रियल्टी समेत 18 समूहों में हुई लिवाली की बदैलत सोमवार को सेंसेक्स 234.79 अंक की छलांग लगाकर 61 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 61185.15 अंक और निफ्टी 85.65 अंक चढ़कर 18202.80 अंक पर रहा।

वहीं, वैश्विक स्तर के कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर रियल्टी, ऑटो सहित अधिकांश प्रमुख समूहों में हुयी बिकवाली से बुधवार को सेंसेक्स 151.60 अंक टूटकर 61033.55 अंक पर और निफ्टी 45.80 अंक गिरकर 18157 अंक पर रहा। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली गुरुवार को सेंसेक्स 419.85 अंक लुढ़ककर 60,613.70 अंक और निफ्टी 128.80 अंक गिरकर 18,028.20 अंक पर आ गया।
अमेरिका में महंगाई उम्मीद के विपरीत कम बढ़ने से फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी के आक्रामक रुख में नरमी आने की संभावना से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई दमदार लिवाली की बदौलत शुक्रवार को शेयर बाजार तूफानी तेजी लेकर शिखर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 1181.34 अंक की उड़ान भरकर 61795.04 अंक के शिखर पर और निफ्टी 321.50 अंक की छलांग लगाकर 18349.70 अंक पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button