टारगेट किलिंग को लेकर पूर्व MP Sandeep Dikshit ने बोला सरकार पर हमला, कहा- स्पष्ट करें कश्मीर को लेकर नीति

नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने जम्मू-कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंनें कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की तरफ से कश्मीर घाटी में जो हत्या हुई है उन परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।
साथ ही उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि घाटी में कल एक कश्मीरी पंडित की हत्या की गई और आज 2 मजदूरों को मारने की खबर सामने आई है। भारत सरकार ने 2-3 दिन पहले कश्मीर नीति पर जो काम करना शुरू किया था, उसपर कोई दिशा नहीं दिख रही है। आखिर भारत सरकार की कश्मीर को लेकर नीति क्या है? सरकार को ये स्पष्ट करना चाहिए।
संदीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ये समझ नहीं आ रहा कि भारत सरकार क्या करना चाहती है। हर बार यह खबर आती है कि घाटी में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ती जा रही है। सरकार को जम्मू-कश्मीर के हालातों पर ज्यादा गंभीरता और गहराई से सोचना चाहिए।a



