अजय माकन पहुंचे हाईकोर्ट, राज्यसभा चुनाव में बीजेपी समर्थित निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा के चुनाव को किया चेलेंज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

अजय माकन पहुंचे हाईकोर्ट, राज्यसभा चुनाव में बीजेपी समर्थित निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा के चुनाव को किया चेलेंज

अजय माकन ने कहा कि इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के पक्ष में वोट स्वीकार नहीं होना चाहिए था। अजय माकन ने यह साफ किया कि यह किसी कांग्रेस विधायक का वोट नहीं था। जिस जगह पर एक, दो, तीन लिखा जाना चाहिए था उसकी जगह गलत स्‍थान पर यह लिखा गया था। अब उन्‍हें उम्‍मीद है कि कोर्ट से उन्‍हें न्‍याय मिलेगा।

अजय माकन ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक का जो वोट रद्द हुआ था वह किरण चौधरी का है। किरण चौधरी ने बताया था कि मैंने तो टिक किया है। हमने बैलेट पेपर भी चेक किया था। किरण चौधरी ने बैलेट पेपर पर टिक किया था। अब उन्‍होंने यह जानबूझकर किया या गलती से किया, यह उन्हें ही बताना है। यह गलती भी हो सकती है। अजय माकन ने कहा कि हमारे अधिकारिक एजेंट ने कहा था कि हमारे पास 30 वोट पड़े हैं। अधिकारिक एजेंट को हर वोट दिखाया जा रहा था, जबकि 29 वोट निकले। इससे भी नुकसान हुआ। भाजपा जब पूरा चुनाव रद्द करवाने में जुटी हुई थी तब भी हम आश्वास्‍त थे कि हमारे पास 30 वोट हैं। ऐसे में अब हो सकता है कि उनकी भी गलती रही हो। दोनों की गलतियां एक साथ सांख्यिकीय तौर पर असंभव लगती हैं। दोनों को आमने-सामने बैठकर बताना होगा कि किसने गलती की और किसने जानबूझकर की।

Related Articles

Back to top button