पीएम मोदी की रायगढ़ में 17 काे हाेगी आम सभा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

पीएम मोदी की रायगढ़ में 17 काे हाेगी आम सभा

रायपुर(realtimes) राजधानी रायपुर के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और बड़ी आम सभा रायगढ़ में 17 अगस्त को हाेगी। इसकी तैयारी प्रदेश संगठन ने प्रारंभ कर दी है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, सह प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने रायगढ़ में मैराथन बैठक लीृे रहे हैं। भाजपा नेताओं ने सभा स्थल का भी निरीक्षण किया है। 

प्रधानमंत्री का पहले जुलाई के अंत में और फिर सात अगस्त को दौरा संभावित था, लेकिन लोकसभा सत्र के कारण उनका दौरा नहीं हो सका, लेकिन अब सत्र 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इसके बाद 15 अगस्त का कार्यक्रम निपटाने के बाद प्रधानमंत्री का रायगढ़ आना होगा। सभा के साथ सरकारी कार्यक्रम भी होंगे। 

रायपुर की सभा में उमड़ी थी भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार साल बाद छत्तीसगढ़ का दौरा हुआ और उनकी राजधानी रायपुर में सात जुलाई को बड़ी आम सभा हुई। बारिश के बीच इस आम सभा में बड़ी संख्या में प्रदेश भर के कार्यकर्ता और आम जनता श्री मोदी को सुनने के लिए जुटी। भीड़ का ऐसा सैलाब उमड़ा की भाजपा के नेता भी हैरान रह गए। हालांकि भाजपा ने दो लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया था, लेकिन बारिश के कारण सभा में ज्यादा भीड़ का जुटना कठिन लग रहा था, लेकिन बारिश के बाद भी भीड़ जुटी।
मोदी की होगी आधा दर्जन सभाएं
इस साल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश भाजपा संगठन श्री मोदी की प्रदेश में करीब आधा दर्जन सभाएं कराने की तैयारी में है। हर संभाग में कम से कम एक सभा की तैयारी की जा रही है। रायपुर संभाग में उनकी सभा हो गई है। अब उनकी सभा बिलासपुर संभाग के रायगढ़ में होगी। इसके बाद बस्तर में भी एक सभा और सरकारी कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। सरगुजा संभाग में में भी सभा कराई जाएगी। एक सभा दुर्ग संभाग में भी होगी और वहां पर सरकारी कार्यक्रम भी होंगे। रायगढ़ की सभा के साथ अभी तक किसी भी तरह का सरकारी कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन अंतिम कार्यक्रम बनते तक सरकारी कार्यक्रम में भी जुड़ने की पूरी संभावना है। सभा में रायपुर की तरह ही भारी संख्या में भीड़ जुटाने की तैयारी है। इसके लिए बिलासपुर संभाग के नेताओं को बड़ा जिम्मा दिया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का जिम्मा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव पर रहेगा। बिलासपुर संभाग के बाद बाकी संभाग में भी सभा होगी।
माथुर ने ली बैठक
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी और विजय शर्मा के साथ रायगढ़ जिला संगठन की बैठक ली। इसमें श्री मोदी के दौरे को चर्चा की गई। सभी को जिम्मा सौंपा जा रहा है किसे क्या काम करना है।

Related Articles

Back to top button