अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री का आगरा कार्यक्रम रद्द, किताब में देवी-देवताओं के अपमान का आरोप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री का आगरा कार्यक्रम रद्द, किताब में देवी-देवताओं के अपमान का आरोप

क्या है शिकायत?

गीतांजलि श्री के उपन्यास ‘रेत समाधि’ के खि़लाफ सादाबाद (हाथरस) के निवासी संदीप कुमार पाठक ने कोतवाली में शिकायत देकर इसमें हिंदू देवता शिव और देवी पार्वती के बारे में आपत्तिजनक संदर्भ होने का आरोप लगाया है। संदीप ने एक ट्वीट कर इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक से शिकायत को प्राथमिकी में बदलने का अनुरोध किया है।

हाथरस से मिली खबर के मुताबिक पाठक ने सादाबाद थाना क्षेत्र में गीतांजलि श्री के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्म सिंह ने बताया कि लेखिका गीतांजलि श्री के खिलाफ शिकायत दी गई है, लेकिन उसकी अभी जांच चल रही है. फिलहाल, मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

क्या है रेत समाधि

रेत समाधि’ में 80 साल की एक बूढ़ी महिला की कहानी है जो अपने पति की मौत के बाद भयंकर अवसाद से गुजर रही होती है। लेकिन अचानक वह इस अवसाद से बाहर आती है और पाकिस्तान जाने का फैसला करती है जिस जगह को उसने विभाजन के दौरान छोड़ दिया था।

आपको बता दें, गीतांजलि ने अब तक तीन उपन्यास लिखे हैं जबकि बड़ी संख्या में छोटी कहानियां भी लिखी हैं। उनकी कई कहानियों का अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियाई भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button