सोशल मीडिया पर कथित नफरत भरे पोस्ट के लिए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर मामला दर्ज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सोशल मीडिया पर कथित नफरत भरे पोस्ट के लिए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर मामला दर्ज

बेंगलुरु: 22 मार्च (ए) निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पर कथित नफरत भरे पोस्ट को लेकर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह कदम निर्वाचन आयोग और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारियों द्वारा दायर इस शिकायत के बाद आया है कि बेंगलुरु दक्षिण के सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूर्या ने एक पोस्ट में कथित तौर पर एक अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया था और दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया था।

Related Articles

Back to top button