सत्ता में आते ही प्रदेश में धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएगी बीजेपीः डॉ. रमन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सत्ता में आते ही प्रदेश में धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएगी बीजेपीः डॉ. रमन





रायपुर। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद प्रदेश में जमकर धर्मांतरण हो रहा है। इसे सरकार रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। कोई कदम उठाए नहीं जा रहे हैं। आज उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार सत्ता में आएगी तो हम धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएंगे। इस पर तेजी से सख्ती बरतेंगे। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल पहले कह चुके हैं कि बीजेपी शासनकाल में ज्यादा धर्मांतरण हुए हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने प्रेस कांफ्रेंस ली।

मीडिया से चर्चा के दौरान रमन ने कहा कि 1980 में कांग्रेस की सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम कानून बनाया था। यहा कानून लोकतंत्र विरोधी कानून है, जो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। यह कानून राष्ट्रीय सुरक्षा कानून न होकर यह कांग्रेस सुरक्षा कानून है, जो कांग्रेस को सुरक्षा देता है। इस कानून के तहत पुलिस किसी को भी एक साल के लिए बिना कारण बताए जेल में डाल सकती है, जमानत भी नहीं होगी। पूर्व सीएम ने कहा कि भूपेश सरकार राज्य में अघोषित आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश में खुलेआम हो रहा धर्मांतरण

इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राज्य के 31 जिला कलेक्टर्स को रासुका लगाने का अधिकार राज्य सरकार ने दिया है। यह अधिसूचना राज्य को आपातकाल में झोकने जैसा है। यह अधिसूचना सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने और डराने का एक षड़यंत्र है। यह अधिसूचना लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाला है। प्रदेश में खुलेआम धर्मांतरण हो रहा है।








Related Articles

Back to top button