CG- राजधानी में चाकूबाजी..एक की मौत, 3 घायल, एम्स अस्पताल में भर्ती..पुरानी रंजिश में किया मर्डर..

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा और डीडी नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की वारदातों से इलाके के लोगों में दशहत का आलम हैं।
मठपुरैना पुजारी पार्क स्थित फ्यूल्स में रविवार की रात साढ़े नौ बजे पैशन प्रो में सवार होकर तीन लड़के पहुंचे थे। पेट्रोल भरवाने के दौरान पेट्रोल पंप का नोजल निकालकर अपने हाथ से खुद पेट्रोल भरने लगे। ऐसा करते देख पेट्रोल पंप कर्मचारी प्रशांत मिश्रा ने उन्हें टोका। तीनों बदमाश भड़क उठे और हाथ मुक्के से कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगे। एक बदमाश ने अपने पास रखे चाकू से कर्मचारी पर हमला कर दिया। कमर में चाकू लगने के बाद कर्मचारी अपने आप को बचाने के लिए भागने लगा। इतने में तीनों बदमाश गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।
वहीं दूसरी घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। बीती रात आपसी रंजिश को लेकर एक गुट ने दूसरे गुट पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गभीर है, जिनका उपचार एम्स अस्पताल में जारी है। रविवार की शाम चार बजे मृतक आशीष बंजारे और उसके दोस्तों पर रवि ठाकुर,बिट्टू यादव मुकेश ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में आशीष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आशीष का आरोपियों के साथ बीते शनिवार को ही विवाद हुआ था। विवाद के दौरान एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी।
रविवार को इसी का बदला लेने रवि ठाकुर,बिट्टू यादव और मुकेश चाकू लेकर महादेव घाट चौक के पास आशीष और उसके दोस्तों का रास्ता रोककर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किया। चाकूबाजी की इस घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



