Gold Silver Prices Update: सोने में निवेश करने वालों के लिए है खुशखबरी, देखें 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट दाम

मुंबई: सोने में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए यह खबर बहुत काम की है। जानकारी के अनुसार, देश में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के लेटेस्ट प्राइसेज में कमी आ गई है। जी कि निवेशकों के लिए खुशखबरी की बात है। हालांकि भारत में सोने चांदी की कीमत बाजार की ट्रेडिंग के हिसाब से निर्धारिच की जाती है। ट्रेडिंग के हिसाब से ही आखिर में तय की गई कीमतों पर चर्चा करके टेक्स लगाकर बाजारों में बेचा जाता है। इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड के मुताबिक,देश में आज सोने का दाम 24 कैरेट के लिए 59,580 रुपये और 22 कैरेट के लिए 54,580 रुपये है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में सोने की कीमतें आसमान को छू रहीं थी। लेकिन आज सोने की कीमत में कमी आई है। ऐसे में इस वीकेंड सोना खरीदने वाले निवेशकों के लिए अच्छा मौका है। आइए जानतें है इन बड़े शहरों में गोल्ड के दाम :
1. दिल्ली में सोने के दाम
22 कैरेट 55,250
24 कैरेट60,260
2. बैंगलोर में सोने के दाम
22 कैरेट 55,150
24 कैरेट 60,160
3. मुम्बई में सोने के दाम
22 कैरेट 55,100
24 कैरेट 60,110
4. चेन्नई में सोने के दाम
22 कैरेट 47,927
24 कैरेट 52,285
5.हैदराबाद में सोने के दाम
22 कैरेट 55,100
24 कैरेट 60,110
हालांकि इन बड़े शहरों में सोने के दामों में कमी आई है इंदौर में जबकि चांदी महंगी हुई है. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना के भाव में 50 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई. वहीं, चांदी 200 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी है। इंदौर में सोना और चांदी के दाम:
चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति नग.
चांदी 72, 700 रुपये प्रति किलोग्राम.
सोना 60, 800 रुपये प्रति 10 ग्राम.



