महिला दरोगा का सिर फोड़ा,ट्रॉमा सेंटर में भर्ती - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

महिला दरोगा का सिर फोड़ा,ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

लखनऊ। मड़ियांव इलाके में किराएदार ने महिला दरोगा को पीट दिया। दरोगा मड़ियांव स्थित केशव नगर इलाके में अपने परिचित के घर मिलने आई थीं। वहीं पर किराएदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

एसीपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि दरोगा मंजुलता श्रीवास्तव दूसरे जिले में तैनात हैं। लखनऊ में मड़ियांव इलाके में रहती हैं। वह केशवनगर अपने परिचित के घर गईं थीं। परिचित का अपने किराएदार भानु सिंह से विवाद हो रहा था। महिला दरोगा ने बीचबचाव किया तो भानु ने उनके सिर पर हमला कर दिया। घायल दरोगा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button