राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

राहुल गांधी सत्य के राह के निडर सिपाही- कांग्रेस

रायपुर(realtimes) राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने तथा राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के षडयंत्र के खिलाफ कांग्रेस गांधी मैदान में मौन सत्याग्रह किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव, एआईसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह-प्रभारी विजय जांगिड़, सहित मंत्रीगण, विधायकगण, पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में कांग्र्रेसजन सत्याग्रह में शामिल हुये।

सत्याग्रह का उद्देश्य

कांग्रेस राहुल गांधी के सच के साथ अडिग है। राहुल गांधी सत्य की राह के निडर यात्री हैं और वो भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते रहेंगे। इस तरह के पर्दाफाश से मोदी सरकार बौखलाई रहती है। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह हो रहा है। कांग्रेस पार्टी को विश्वास है कि अंत में न्यायपालिका सत्य का ही साथ देगी। अहंकारी सत्ता को अंत में एक कड़ा जवाब मिलेगा। राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है, और आगे भी लड़ते रहेंगे। सच यह है कि ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल “भाई“, विजय माल्या, जतिन मेहता जैसे भगोड़े, मोदी सरकार के निगरानी में जनता के पैसे लेकर, संदिग्ध रूप से विदेश पहुंच गए। भाजपा ने उनको तो आज़ाद कर दिया, पर झूठ की चालें चल, एक राजनैतिक साज़िश के तहत, राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर, संसद से निलंबित करा दिया। भाजपा के राज में पहले भ्रष्टाचारी बाहर भागते हैं, और दूसरी तरफ़ मोदी जी की पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपित लोगों को भाजपा के “स्वच्छ भारत अभियान“ के तहत वॉशिंग मशीन में धोकर, सत्ता हथियाने का खेल खेलती हैं। देश अब मोदी जी की भ्रष्टाचार पर दोहरी नीति बड़ी गहराई से जान चुका है। कांग्रेस का कोई भी नेता, हमारा कोई भी कार्यकर्ता, इस राजनैतिक साज़िश से नहीं डरता। कांग्रेस राजनैतिक लड़ाई और क़ानूनी लड़ाई, दोनों लड़ेगी। राहुल गांधी जी इस अहंकारी सत्ता के सामने सत्य और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अहंकारी सत्ता चाहती है कि जनता के हितों के सवाल न उठें। जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, छल, कपटः सब अपना रही है। लेकिन, सत्य, सत्याग्रह, जनता की ताकत के सामने न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का परदा। राहुल गांधी जी ने इस अहंकारी सत्ता के सामने जनता के हितों से जुड़े सवालों की ज्योति जलाकर रखी है। इसके लिए वे हर कीमत चुकाने को तैयार हैं और तमाम हमलों व अहंकारी भाजपा सरकार के हथकंडों के बावजूद एक सच्चे देशप्रेमी की तरह जनता से जुड़े सवालों को उठाने से पीछे नहीं हटे हैं। जनता का दर्द बांटने के कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। सत्य की जीत होगी। जनता की आवाज जीतेगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत,  मंत्री  ताम्रध्वज साहू, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री डॉ. प्रेमसिंह टेकाम, मंत्री मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, सांसद ज्योत्सना महंत, सांसद फूलोदवी नेताम, प्रभारी महामंत्री रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, उपाध्यक्ष अंबिका मरकाम उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव, विधायक अनूप नाग, विधायक अरूण वोरा, विधायक किस्मत लाल नंद, विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक रेखचंद्र जैन, विधायक अंबिका सिंह देव, ,विधायक देवेन्द्र यादव विधायक डॉ. विनय जायसवाल, विधायक के.के. धु्रव, विधायक चंद्रदेव राय, विधायक यु. डी. मिंज, विधायक गुलाब कमरो, विधायक अमितेष शुक्ल विधायक भुनेश्वर बघेल, विधायक अनिता शर्मा, विधायक लक्ष्मी धु्रव, डॉ. नंदकुमार साय, पूर्व सांसद लालजीत राठिया, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पाठय पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, खादी ग्राम उद्योग अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, महामंत्री अरूण सिसोदिया, महामंत्री डॉ. थानेश्वर पाटिला, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्री पियूष कोसरे, महामंत्री रजनू नेताम, महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक, पूर्व सांसद छाया वर्मा, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, पंकज शर्मा, रामबिलास साहू, युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, सतनाम पनाग, साक्षी सिरमौर, जागेश्वर राजपूत, मनोज सोनकर, रवि शर्मा, मोतीलाल देवांगन, आसीफ मेमन सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button