रतनजोत बीज खाने से 9 बच्चे बीमार..आंगनबाड़ी में खेलते-खेलते खाया, अस्पताल में भर्ती, - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रतनजोत बीज खाने से 9 बच्चे बीमार..आंगनबाड़ी में खेलते-खेलते खाया, अस्पताल में भर्ती,








कोंडागांव। एक ही परिवार के 9 बच्चे रतनजोत बीज खाने से बीमार हो गए हैं। बच्चों को गंभीर हालत में कोंडागांव के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी बच्चे सुबह घर के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र में गए थे। जहां खेलते-खेलते रतनजोत का बीज खा लिया। इस घटना के बाद सवाल उठने लगा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घटना के दौरान क्या कर रही थी।

बनजुगानी गांव में बच्चों ने रतनजोत का बीज खाया

मिली जानकारी के मुताबिक, बनजुगानी गांव में बच्चों ने रतनजोत का बीज खा लिया। रतनजोत का बीज खाने वाले समूह में नित्या पोयाम (4) पिता गुड़राम, दिवांसी पोयाम (4) पिता जड़ीराम, कांति पोयाम (6) पिता धनसिंह रतनजोत का बीज खा लिया। ​​​​​​​इसके साथ ही आयुष पोयाम (3) पिता राजू, शिवानी पोयाम (5) पिता राजू, नियासा पोयाम (4) पिता गणेशराम और दीपेश पोयाम (4) पिता बाइस राम शामिल हैं। मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी, तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल ले गए, जहां सभी का इलाज चल रहा है।






Related Articles

Back to top button