मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मेरठ में मेयर की कुर्सी की जंग तेज, सीमा प्रधान समेत 3 ने भरा पर्चा; करोड़पति हैं सपा उम्‍मीदवार

मेरठ
मेरठ में मेयर की कुर्सी के लिए जंग तेज हो गई है। शनिवार को ईद की छुट्टी के बीच मेयर पद के लिए सपा की सीमा प्रधान समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। सीमा प्रधान ने अपने नामांकन में अपने पति एवं सरधना विधायक अतुल प्रधान के साथ संयुक्त रूप से 2.78 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति की घोषणा की है। नामांकन के साथ दिए गए शपथपत्र में स्नातक पास सीमा प्रधान पर कोई मुकदमा और गाड़ी नहीं है।

शपथपत्र में सीमा के पास 80 हजार रुपये नकद और अतुल प्रधान के पास एक लाख नकद राशि दिखाई गई है। सीमा के बैंक खाते में 10 हजार और अतुल प्रधान के बैंक खाते में 6.89 लाख रुपये हैं। गांव गडीना में 83 लाख रुपये की तीन हेक्टेयर कृषि भूमि, कुटी शास्त्रत्त्ीनगर में 1.60 करोड़ का मकान, 20 लाख का 384 वर्ग फिट वाणिज्यिक एवं आवासीय भवन के अलावा एक 15 लाख का मकान दिखाया गया है। इसके अलावा सीमा प्रधान के पास 3.60 लाख रुपये का 60 ग्राम सोना है।

पार्षद पद के लिए 65 ने दाखिल किए पर्चे
वहीं मेरठ में पार्षद पदों के लिए 65 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। नगरपालिका और नगर पंचायतों में भी चेयरमैन और सदस्यों के नामांकन में शनिवार को तेजी रही। कुल 207 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। करीब 30 वार्डो में अब कोई नामांकन नहीं हुआ है। अब 23 और 24 अप्रैल का समय शेष है।

मेयर के लिए तीन, पार्षदी में 65 नामांकन शनिवार को मेयर पद के लिए सपा से सीमा प्रधान, बहुजन महा पार्टी से मो.अफजाल और निर्दलीय अनमोल ने नामांकन पत्र जमा किये। वहीं पार्षदों के लिए 65 नामांकन पत्र भरे गये।, जबकि मेयर के लिए एआईएमआईएम के संभावित दावेदार ने नामांकन पत्र की खरीद की। इसी तरह पार्षदों के लिए 46 नामांकन पत्र लिये गए। 23 और 24 अप्रैल को नामांकन में तेजी की संभावना है।

नगरपालिका में चेयरमैन के लिए तीन नामांकन मवाना और सरधना नगरपालिका में चेयरमैन के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे भरे। वहीं सदस्यों के लिए 30 नामांकन पत्र भरे गए। नगरपालिका चेयरमैन के लिए शनिवार को पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं सदस्यों के लिए 12 नामांकन पत्र लिये गए। इस तरह अब नगरपालिकाओं के नामांकन में तेजी आ गई है।

नगर पंचायतों में चेयरमैन के लिए 21 प्रत्याशी उतरे 13 नगर पंचायतों के चेयरमैन पद के लिए शनिवार को 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये, जबकि सदस्यों के लिए 85 नामांकन हुए। इसी तरह चेयरमैन के लिए 10 और सदस्यों के लिए 49 नामांकन पत्रों की खरीद हुई। इस तरह नगर पंचायतों के नामांकन में अब काफी तेजी आ गई है।

 

Related Articles

Back to top button