मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 09 सितंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला की देंगे सौगात

नये जिले का कलेक्टोरेट पूरी तरह तैयार
इस पल का वर्षों से था मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की जनता को इंतजार
धार्मिक, सांस्कृतिक और वनीय संपदा से परिपूर्ण यह वनांचल क्षेत्र

कोरिया 07 सितम्बर 2022/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की जनता का इंतजार अब खत्म होने को आया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जनता को नये जिले की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अध्यक्षता में 9 सितंबर को मनेन्द्रगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्राउण्ड में नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का शुभारंभ कार्यक्रम होगा। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। नये जिले का कलेक्टोरेट पूरी तरह तैयार हो चुका है और यहां नये जिले के शुभारंभ की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
धार्मिक, सांस्कृतिक और वनीय संपदा से यह वनांचल क्षेत्र परिपूर्ण है। नवीन जिले का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, छ.ग. शासन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुण्ठपुर श्रीमती अम्बिका सिंह देव, उपाध्यक्ष, सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं विधायक भरतपुर सोनहत श्री गुलाब कमरो, संचालक छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन एवं विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, नगर निगम चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल की गरिमामय उपस्थिति में होगा।

Related Articles

Back to top button