मार्शल अर्जन सिंह स्मारक हॉकी टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

मार्शल अर्जन सिंह स्मारक हॉकी टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए

चंडीगढ़
 मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को रघबीर सिंह भोला हॉकी स्टेडियम में चंडीगढ इलेवन और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा भारतीय रेल और इंडियन ऑयल के बीच दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में चंडीगढ इलेवन की टीम ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम पर 5-3 से जीत हासिल की। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय रेल तथा इंडियन ऑयल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय रेल की टीम 3-0 से विजयी रही।आज  15 अप्रैल को दोपहर बाद फाइनल मैच चंडीगढ इलेवन और भारतीय रेल की टीमों के बीच खेला जायेगा।

 

Related Articles

Back to top button