Bharat Jodo Yatra: शनिवार को दिल्ली पहुंचेगी भारत जोड़ों यात्रा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra: शनिवार को दिल्ली पहुंचेगी भारत जोड़ों यात्रा

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा हरियाणा के खेरली लाला से शुरू हुई जो आज शाम को 6 बजे गोपाल गार्डन बड़खल मोडड पहुंचेगी, यहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा। इसके बाद यात्रा फरीदाबाद में विश्राम करेगी, इसके बाद यात्रा कल दिल्ली में प्रवेश करेगी।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6 बजे यात्रा बदरपुर सीमा से दिल्ली में एंट्री करेगी। इसके बाद यात्रा मथुरा रोड से होते हुए आश्रम की ओर बढ़ेगी। इसके बाद जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ से होकर लाल किले तक जाएगी।

दिल्ली के कांग्रेस नेताओं की माने तो यात्रा लाल किले से नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राजघाट तक जाएगी। इसकों लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तैयारी कर चुका है। इसकों लेकर ट्रेफिक पुलिस को भी बताया जा चुका है। यात्रा को लेकर ट्रेफिक पुलिस ने रोड डायवर्जन कर दिया है।

Related Articles

Back to top button