national
Parliament Winter Session: लोकसभा और राज्यसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा और राज्यसभा में शीतकालीन सत्र में कई मुद्दे उठे साथ ही कई विषयों पर चर्चा भी हुई। इस बार चीन का मामला कुछ ज्यादा छाया रहा, जिस पर विपक्ष जवाबी की मांग करता रहा। इन सबके बीच आज लोकसभा और राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
आपकों बता देंकी इस बार शीतकालीन सत्र निर्धारित समय से छह दिन पहले सम्पन्न हो गया और दोनों सदनों को स्थिगित कर दिया गया। इस बार 13 बैठकों में 68 घंटे 42 मिनट ही कामकाज हो पाया।
इस बार कार्यवाही सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक के लिए प्रस्तावित थी। लेकिन आज 23 दिसंबर को ही कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में सत्र के दौरान धनखड़ ने बतौर सभापति पहली बार सदन की कार्यवाही का संचालन किया।


