छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी क्यों है परेशान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ के तीन लाख विद्यार्थी क्यों है परेशान

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अचानक बहुत सी प्रवेश परीक्षाओं के लिए कांउसलिंग रोक दिए जाने से राज्य के करीब तीन लाख विद्यार्थी परेशानी में पड़ गए हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल को छोड़कर अन्य कई परीक्षाओं के लिए कांउसलिंग रोकी गई है। उच्च शिक्षा क्षेत्र के जानकारों के मुताबित स्थिति ये हैं।

बीएससी एग्रीकल्चर /हॉर्टिकल्चर की प्रवेश परीक्षा में करीब 35000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था अभी भी इसकी 650 सीटें रिक्त हैं । डी फार्मा ,बी फार्मा एवं एम फार्मा इन कोर्सों में 28000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसकी काउंसलिंग ही चालू नहीं हो पाई है । प्रदेश के महाविद्यालयों इन तीन कोर्सों में 5000 सीटें रिक्त हैं। B.Ed , D.Ed में लगभग एक लाख अस्सी हजार विद्यार्थियों में भाग लिया था और इसकी भी 5000 से ऊपर सीटें खाली है इसकी काउंसलिंग को 17 अक्टूबर को रोक दिया गया था । इंजीनियरिंग की भी काउंसलिंग को बीच में रोक दिया गया और नियामक संस्था के अनुसार इसकी तारीख भी खत्म हो चुकी है । इनकी भी लगभग 8 सीटें रिक्त हैं । प्रदेश के महाविद्यालय संचालक तथा इन कोर्सों से जुड़ी संगठनों ने मुख्यमंत्री से अपील की है की जल्द से जल्द इन कोर्सों की रुकी हुई काउंसलिंग को छात्रहित में चालू करवाया जाये ।

Related Articles

Back to top button