ममता को सबसे बड़ा झटका… बागियों की लिस्ट में 'काबा-मदीना सॉन्ग' वाली सयानी घोष भी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

ममता को सबसे बड़ा झटका… बागियों की लिस्ट में ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ वाली सयानी घोष भी

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में विधायक दल में बिखराव के बाद टीएमसी संसदीय दल में टूट कन्फर्म हो गई है. टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में अलग व्यवस्था देने की मांग की है, जिसमें सयानी घोष  का नाम भी शामिल है. स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में सयानी घोष ने भी हस्ताक्षर किए हैं. यह ममता बनर्जी और अभिषक बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

सयानी घोष पश्चिम बंगाल की एक प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री, गायिका और तृणमूल कांग्रेस की सांसद है. वह वर्तमान में जादवपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली लोकसभा सांसद हैं. बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गाए गए उनके गाने ‘मेरे दिल में है काबा और आंखों में मदीनाट के लिए काफी चर्चा और विवाद का सामना करना पड़ा था.

बीजेपी नेताओं ने सयानी घोष के इस गाने को लेकर ममता बनर्जी को निशाने पर लिया था और मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप लगाए थे. लेकिन अब उसी बीजेपी को समर्थन करने का ऐलान टीएमसी के बागी सांसदों ने किया है. इसमें सयानी घोष भी शामिल हो गई हैं. 

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राघव चड्ढा पर सयानी घोष ने एक चुनावी जनसभा के दौरान निशाना साधा था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, मैं चड्ढा नहीं हूं जो ‘चड्डी’ बन जाऊंगी, घोष हमेशा घोष ही रहेगा.’ सायोनी के इस बयान पर बीजेपी ने सख्त नाराजगी जाहिर की थी. 

Related Articles

Back to top button