मानसून पर अल-नीनो का खतरा, देश के 197 जिलों को लेकर अलर्ट हुई केंद्र सरकार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मानसून पर अल-नीनो का खतरा, देश के 197 जिलों को लेकर अलर्ट हुई केंद्र सरकार

नई दिल्ली: प्रशांत महासागर में उभरने वाले अल-निनो पैटर्न से मॉनसूनी बारिश में बड़ी कमी आने के जोखिम को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते ज्यादा प्रभावित हो सकने वाले 197 जिलों को चिह्नित कर लिया गया है। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय अल-निनो के असर से निपटने के लिए राज्यवार आपात योजना तैयार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और यह संख्या बढ़ भी सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश के पैटर्न में बदलाव हो सकता है, लिहाजा जहां भी जरूरत पड़े, वहां दूसरी फसलों की खेती की जा सके, इसके लिए बीजों का इंतजाम किया जा रहा है और किसानों को इसकी जानकारी दी जा रही है।

क्या इस बार सारे रेकॉर्ड तोड़ देगी गर्मी?

दुनिया अगले 2 साल में मौसम के बेहद खतरनाक दौर का सामना कर सकती है। मौसम के कई बड़े मॉडल संकेत दे रहे है कि प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा गर्म हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इसका असर सिर्फ समुद्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बारिश, सर्दी और गर्मी तीनों का मिजाज बदल सकता है।

4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट  के ताजा अनुमानों के मुताबिक, दिसंबर 2026 तक मध्य प्रशांत महासागर में समुद्री सतह का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा हो सकता है। कुछ मॉडल तो 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी का संकेत दे रहे है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ये अनुमान सही साबित हुए तो यह अब तक के सबसे शक्तिशाली अल नीनो में से एक हो सकता है। इससे दुनिया में कई जगह रिकॉर्ड गर्मी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button