State
मनोज मंडावी के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन हो गया है। वे भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी थे। उनके निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजधानी रायपुर व कांकेर में आज राजकीय शोक रहेगा। सीएमओ से जारी ट्वीट में यह जानकारी दी गई है। राजकीय शोक की अवधि में राजधानी रायपुर स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं,वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन,सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
भूपेश ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मनोज मंडावी का आकस्मिक निधन का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर उनके परिवार जनों को यह आघात सहने की शक्ति दे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।



