मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भानुप्रतापपुर,गुजरात और हिमाचल चुनाव की मतगणना कल

रायपुर(realtimes) भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना के लिए भानुप्रतापपुर स्थित पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां 14 टेबल पर 19 राउंड में मतगणना होगी। भाजपा से ब्रह्मानंद नेताम और कांग्रेस से सावित्री मंडावी मैदान में है। दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी किया है। दूसरी ओर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों की मतगणना भी 8 दिसंबर की सुबह से शुरु होगी

ज्ञात हो कि यहां पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ था, 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आदिवासी सीट भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी के निधन के चलते रिक्त हुई थी। यहां पर कांग्रेस, भाजपा के अलावा आदिवासी समाज के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार है। मतगणना में पहले घंटे पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम मशीनों को खोला जाएगा। दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट परिणाम आने की संभावना है। कांग्रेस अपनी सीट को बचाने में लगी है, वहीं भाजपा इसे आम चुनाव के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में ले रही है। आदिवासियों के आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी समाज चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहा है।

Related Articles

Back to top button