मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट का एक केस भारत में भी मिला

नई दिल्ली ।  ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए वेरिएंट का एक केस भारत में भी मिला है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए एरिस वेरिएंट का पहला मरीज मिलने से खतरा बढ़ गया है।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि नए वेरिएंट को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है। सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। अभी जीनोम सीक्वेसिंग बंद नहीं की गई है। स्थिति कंट्रोल में है। 

ब्रिटेन समेत कुछ देशों में हाल के दिनों में एरिस कोरोना वेरिएंट के मरीज बढ़ने की बात सामने आई है। कोरोना वायरस का नया एरिस वेरिएंट सबसे पहले ब्रिटेन में पाया गया था, जिसके बाद से ये तेजी से फैल रहा है। 

एरिस  कोरोना वेरिएंट के मुख्य लक्षण ओमीक्रॉन के समान ही हैं। इनमें गले में खराश, नाक बहना, बंद नाक, छींकें आना, सूखी खांसी, सिरदर्द, कफ, मांसपेशियों में दर्द और सूंघने की क्षमता प्रभावित होना है।

Related Articles

Back to top button