बीते 3 साल में करीब 4 लाख नागरिकों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, सरकार ने संसद में दी जानकारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

बीते 3 साल में करीब 4 लाख नागरिकों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता, सरकार ने संसद में दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 2019 में 61,683 लोग भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिका में जा बसे। 2020 में यह संख्या 30,828 थी। जबकि 2021 में 71,284 लोगों ने अमेरिका का रुख किया था। भारतीय नागरिकता छोड़कर विदेश में बसने के लिए ऑस्ट्रेलिया भारतीयों की दूसरी पसंद रहा। 2019 में 21,340 लोग भारतीय नागरिकता छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में बसे थे। 2020 में यह आंकड़ा 13,518 था। वहीं 2021 में कुल 23,533 लोग भारतीय नागरिकता छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में जा बसे थे।

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद लोगों की तीसरी पसंद कनाडा रहा। 2019 में 25,381 लोग भारतीय नागरिकता छोड़कर कनाडा में बसे थे। 2020 में यह संख्या 17,093 थी। वहीं 2021 में कुल 21,597 लोग भारतीय नागरिकता छोड़कर कनाडा में बस गए थे। बसने के मामले में चौथे स्थान पर ब्रिटेन रहा। 2019 में 14,309 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़कर ब्रिटेन में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। 2020 में यह संख्या घटकर 6489 हो गई। लेकिन 2021 में यह फिर बढ़कर 14,637 हो गई।

Related Articles

Back to top button