बांगो थाने के बैरक में मिली एएसआइ की लाश, हत्या की आशंका - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बांगो थाने के बैरक में मिली एएसआइ की लाश, हत्या की आशंका

कोरबा

कोरबा जिले से एक बड़ी खबर है। बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार की लाश शुक्रवार सुबह बैरक में देखी गई। बैरक के पास जाकर देखा गया तो दरवाजा टूटी हुई मिली उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार के शरीर में जख्म के निशान थे। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी होगी। यह जांच का विषय है

उनके शरीर पर जख्म को देखते हुए यह माना जा रहा है सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार की हत्या हुई है। उनके गले में चोट के निशान मिलें हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। थाना में एएसआइ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button