मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बस्तर में कमांडर सहित दो खूंखार नक्सली ढेर, AK 47 रायफल सहित भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

मारे गये नक्सलियों पर 8 लाख एवं 5 लाख यानी कुल 13 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से 01 नग AK-47 रायफल एवं अन्य हथियार, विस्फोटक व माओवादी सामग्री बरामद की गई है।

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक बड़ी खबर है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो खूंखार नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें से एक कमांडर है। ये कार्रवाई बुरगुम के जंगलों में हुई है। मौके से पुलिस ने AK-47 रायफल, अन्य हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा से सटे किलम -बरगुम के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना के बाद कोंडागांव DRG/Bastar Fighters की टीम 15 अप्रैल मंगलवार को इस तरफ निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी चलती रही।

यहां के जंगल में सुरक्षा बलों के जवान रातभर डटे रहे। बुधवार की सुबह जब इलाके की सर्चिंग हुई तो दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इन दोनों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। मुठभेड़ स्थल से 01 नग AK-47 रायफल और अन्य हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद हुई है।

मारे गए नक्सली पूर्वी बस्तर के खूंखार नक्सलियों में हैं। इनमें से एक कमांडर DVCM हलदर और दूसरा ACM रामे है। हलदर पर 8 लाख और रामे पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है। बस्तर के IG पी सुंदरराज ने बताया कि बुरगुम के इलाके में मुठभेड़ हुई है। इसमें दो खूंखार नक्सली मारे गए हैं। दोनों की पहचान हो गई है। इन दोनों पर ही कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Related Articles

Back to top button