फिल्ममेकर अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, अमित शाह की तस्वीर की थी पोस्ट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

फिल्ममेकर अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, अमित शाह की तस्वीर की थी पोस्ट

फिल्मकार अविनाश दास को को गुजरात पुलिस ने उनके घर से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया है, इसकी जानकारी फिल्ममेकर के दोस्त व जेड प्लस के लेखक रामकुमार सिंह ने दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

फिल्मकार अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने उनके घर से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी फिल्ममेकर के दोस्त व जेड प्लस के लेखक रामकुमार सिंह ने दी है।

रामकुमार सिंह ने दी अविनाश दास की गिरफ्तारी की जानकारी

रामकुमार के मुताबिक अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने उनके घर से निकलते ही उठा लिया। उन्होंने लिखा- अभी कुछ ही देर पहले मित्र फिल्ममेकर अविनाश दास को अपने घर से निकलते ही मढ़ जेटी से गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच के लोग उठाकर ले गए। उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस को यह नहीं करना था। हम लोग जरूरी कानूनी सलाह ले रहे हैं।

गौरतलब है कि झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर साझा करने के संबंध में फिल्मकार के खिलाफ अहमदाबाद में एक एफआईआर दर्ज हुई थी।


Related Articles

Back to top button