कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए चार सदस्यीय समन्वय समिति गठित की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए चार सदस्यीय समन्वय समिति गठित की

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (ए) कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चार सदस्यीय समन्वय समिति का गठन करते हुए वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया।.

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान में जारी विधानसभा चुनाव के लिए एक समन्वय समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।’’.बयान के मुताबिक, मोहन प्रकाश समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि लक्ष्मण सिंह रावत और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी संयोजक तथा राम सिंह कस्वां सह-संयोजक होंगे।इस बीच, एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष के रूप में मंगत राम सिंघल की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।’’

Related Articles

Back to top button