Amazon, Marriott, जैसी अन्य कंपनियां यूरोप में हजारों शरणार्थियों को नौकरी देंगी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Amazon, Marriott, जैसी अन्य कंपनियां यूरोप में हजारों शरणार्थियों को नौकरी देंगी

ब्रसेल्स: अमेजन, मैरियट और हिल्टन सहित बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने सोमवार को कहा कि वे यूरोप में अगले तीन वर्षों में 13,000 से अधिक शरणार्थियों को भर्ती करेंगी। इन शरणार्थियों में यूक्रेनी महिलाएं भी शामिल हैं। विश्व शरणार्थी दिवस से एक दिन पहले 40 से अधिक कंपनियों ने कहा कि वे कुल 2.5 लाख शरणार्थियों को काम देंगी या प्रशिक्षित करेंगी। इनमें से 13,680 को सीधे इन कंपनियों में नौकरी मिलेगी। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की उप उच्चायुक्त केली क्लेमेंट्स ने कहा,ये ऐसे परिवारों की कहानी है, जिन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए जल्द से जल्द नई शुरुआत करने के लिए सब कुछ छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को इन कंपनियों ने जो प्रतिबद्धताएं जताई हैं, वह बेहद जरूरी है।

Related Articles

Back to top button