PM Modi meet Elon Musk: अमेरिका में एलन मस्क से मिले पीएम मोदी, अगले साल भारत आएगी टेस्ला?

PM Modi meet Elon Musk: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की 4 दिवसीय ऐतिहासिक राजकीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। बैठक के बाद लौटे न्यूयॉर्क पैलेस के बाहर पीएम मोदी की टिप्पणी की गई।
इसी बीच पीएम मोदी की मुलाकात टेस्ला के मुख्य कार्यकारी एलन मस्क से हुई, जिसे लेकर पीएम ने ट्वीट किया कि “आज @elonmusk आपसे शानदार मुलाकात हुई! हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के मुद्दों पर मल्टीडिमेंसियल बातचीत की।”
भारत में आएगी एलन मस्क की कार!
बता दें कि टेस्ला के मुख्य कार्यकारी एलोन मस्क ने भी मुलाकात की जानकारी दी है कि वो वो अगले साल भारत में आने का प्लान बना रहे हैं। साथ ही विश्वास जताया है कि इलेक्ट्रिक कार का निर्माण भारत में किया जाएगा।
इसके साथ ही मस्क ने ये भी बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने का न्यौता दिया है और वो भारत आने की प्लानिंग बना रहे हैं। इसे लेकर एलन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में आएगी और हम जल्द से जल्द ऐसा करेंगे। मस्क ने पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के बारे में कहा कि “वो वास्तव में भारत की परवाह करते हैं। पीएम मोदी वाकई में हमें भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
मस्क ने खुद को बताया PM मोदी का प्रशंसक
इसी के साथ मस्क ने खुद को पीएम मोदी का प्रशंसक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कई साल पहले कैलिफोर्निया में टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया था। इससे पहले 2015 में प्रधान मंत्री ने कैलिफोर्निया के फ्रीमोंट में टेस्ला मोटर्स के कारखाने की यात्रा के दौरान मस्क से मुलाकात की थी।



