दिल्ली में बारिश से जनजीवन प्रभावित, हवाई अड्डे के टी1 की छत का हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिल्ली में बारिश से जनजीवन प्रभावित, हवाई अड्डे के टी1 की छत का हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत

नयी दिल्ली: 28 जून (ए) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को बारिश के बाद दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से भले ही राहत मिली लेकिन सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और वर्षाजनित हादसों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘आज सुबह से जारी भारी बारिश के कारण दिल्ली में हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के पुराने प्रस्थान प्रांगण में छत का एक हिस्सा तड़के करीब पांच बजे गिर गया। इस घटना में एक के मरने तथा कुछ लोगों के घायल होने की खबर है और आपातकालीन कर्मी प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सकीय मदद प्रदान कर रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के कारण टर्मिनल-1 से सभी विमानों का प्रस्थान अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘चेक-इन काउंटर’ बंद कर दिए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि उड़ानों के आगमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

टर्मिनल-1 से केवल घरेलू उड़ानों का संचालन होता है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीन टर्मिनल हैं – टी1, टी2 और टी3।

Related Articles

Back to top button