रेवड़ी कल्चर: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल- इसके प्रभाव की जांच के लिए एक समिति क्यों नहीं बना सकती सरकार? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

रेवड़ी कल्चर: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से सवाल- इसके प्रभाव की जांच के लिए एक समिति क्यों नहीं बना सकती सरकार?

शीर्ष अदालत अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें केंद्र और भारत के चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों के चुनाव घोषणापत्र को विनियमित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश देने की मांग की गई थी और राजनीतिक दलों द्वारा मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मुफ्त उपहार देने या वादा करने की प्रथा का भी विरोध किया गया था।

पिछली सुनवाई में, शीर्ष अदालत ने केंद्र और राज्य सरकारों, विपक्षी राजनीतिक दलों, भारत के चुनाव आयोग, वित्त आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक, नीति आयोग, आदि के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक विशेषज्ञ पैनल का गठन करने का सुझाव दिया था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Related Articles

Back to top button