चुनावी कदाचार के आरोप में आईएएस अधिकारी निलंबित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

चुनावी कदाचार के आरोप में आईएएस अधिकारी निलंबित

अमरावती: 20 जनवरी (ए) आंध्र प्रदेश सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देश के बाद 2021 में तिरुपति लोकसभा सीट पर हुये उपचुनाव के दौरान कदाचार के आरोप में शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी पीएस गिरिशा को निलंबित कर दिया।

एक अधिकारी ने कहा कि गिरिशा 2021 में तिरुपति लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी थे, जब कथित तौर पर लगभग 30,000 फर्जी फोटो पहचान पत्र बनाए गए थे।अधिकारी ने अन्नामय्या जिला कलेक्टर गिरिश पर की गई कार्रवाई के बारे में बताया, ‘‘निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं और उन्हें (गिरिशा को) निलंबित कर दिया गया है। सरकार की ओर से निलंबन के आदेश आज आए।’’

Related Articles

Back to top button