नहर में गिरी कार, चार की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

नहर में गिरी कार, चार की मौत

आगरा: 20 जनवरी (ए) । उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार के नहर में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज कुमार राय ने कहा ने बताया कि कार में सवार छह लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

राय ने बताया कि यह घटना आगरा शहर के ताजगंज थाना क्षेत्र के डिगनर रोड पर हुई।

Related Articles

Back to top button