प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून:नारायणपुर-कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ा; 4 डिग्री तक बढ़ा टेम्प्रेचर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून:नारायणपुर-कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ा; 4 डिग्री तक बढ़ा टेम्प्रेचर

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के 16 दिन पहले प्री स्ट्राइक के बाद पिछले दो दिनों से बारिश थम गई है। मानसून पिछले चार दिन से नारायणपुर, कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। रायपुर में मानसून की एंट्री नहीं हुई है। इसलिए मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश शुरू नहीं हुई है। बारिश नहीं होने से औसतन तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने आज सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर समेत 23 से अधिक जिलों में थंडर स्टॉर्म का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है। इसके अलावा बाकी बचे अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग की माने तो सिनॉप्टिक सिस्टम यानी वो मौसमी सिस्टम जो किसी क्षेत्र के मौसम में प्रभाव डालता है, उसमें बदलाव होने से ऐसी स्थिति बन रही है। पिछले 24 घंटे में 38 डिग्री तापमान के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। वहीं सिर्फ एक जगह कोरबा में ही न्यूनतम 10 मिमी बारिश दर्ज की गई ।

छत्तीसगढ़ में 22 मई से 28 मई के बीच 53.51 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून में औसतन 1200 मिलीमीटर पानी बरसता है। पिछले साल 1276.3 MM पानी गिरा था।

Related Articles

Back to top button