मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

डरा रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में देश में 5 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, 6 महीने का रिकॉर्ड टूटा

 नई दिल्ली

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटों में देश में 5 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। कहा जा रहा है कि 6 महीनों में यह एक दिन में दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 6 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, इलाज करा रहे कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 25 हजार 587 पर पहुंच गई है।

कोरोनावायरस संक्रमण के मामले में दिल्ली, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक खासे प्रभावित नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार, एक दिन में कर्नाटक में 2, महाराष्ट्र में 2 पंजाब में 1 मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा केरल में भी एक मरीज ने जान गंवाई है।

बुधवार के हाल
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,435 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,33,719 हो गई थी। पिछले 163 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 23,091 पर पहुंच गई थी। देश में पिछले साल 25 सितंबर को कोविड के 4,777 दैनिक मामले सामने आए थे।

 

Related Articles

Back to top button