City
मूणत का धरना समाप्त, रियल टाइम्स ने एक दिन पहले ही दी थी ये ख़बर

रायपुर। चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का आज 11वें दिन समाप्त हो गया है। आपको बता दें की रियल टाइम्स ने धरना समाप्त होने की खबर एक दिन पहले ही दी थी।
धरना समाप्त करने की घोषणा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बातचीत के बाद वादा किया है कि रायपुर में स्मार्ट सिटी के सारे कार्यों की जांच की जाएगी और दोषी व्यक्तियों को सजा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद राजेश मूणत के नेतृत्व में चल रहे धरना स्थगित किया जा रहा है परंतु प्रत्येक वार्डों में स्मार्ट सिटी व नगर निगम के भ्रष्टाचार व इस सरकार की कारगुजारी के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: चौपाटी के विरोध में मूणत का धरना कल हाे सकता है समाप्त



