ब्रेकिंग: चौपाटी के विरोध में मूणत का धरना कल हाे सकता है समाप्त

रायपुर। चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का आज दसवां दिन था। धरने को समर्थन देने रोज राजनीतिक , सामाजिक एवं छात्र संगठनों के लोग लगातार धरना पंडाल पहुँच रहे हैं। कल धरना स्थल पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव जाएँगे। संभावना है कि कल ही धरना समाप्त हाे सकता है। इस बात के संकेत हैं कि दिल्ली से जांच कमेटी का ऐलान कल हाेगा और इसी के साथ धरना समाप्त कर दिया जाएगा।
रायपुर सांसद सुनील सोनी , राजेश मूणत और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष राव ने सभी महिलाओं को समर्थन हेतु धरना स्थल पहुंचने पर साधुवाद दिया सांसद सुनील सोनी ने कहा कि लोगों में इस आंदोलन के समर्थन में जो स्व जागृतता देखने को मिल रही है यह वाकई में सराहनीय है एवं नगर निगम के उदासीन नैतिक निर्णय का प्रमाण पत्र है।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला पदाधिकारियो की बैठक भी ली उससे पहले उन्होंने चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए राज्य सरकार , महापौर और स्मार्टसिटी अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ लिया। श्री मूणत ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा की पहले मामला सिर्फ बच्चों के भविष्य संरक्षण का था और हम इसके लिए आंदोलनरत हुए मगर जब हमने धीरे धीरे इसकी तह पर जाना चालू किया तो हमे गड़बड़ियों का अनियमितता का अंबार नजर आया स्मार्टसिटी फंड से 1000 करोड़ रुपए की राशि का खुला बंदरबांट कांग्रेसी महापौर के संरक्षण में बे रोक टोक जारी है।
श्री मूणत ने आगे कहा कि हमारे अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन देने भाजपा प्रदेश अरुण साव कल हमारे पंडाल आएंगे जिसको लेकर हमने भाजपा जिला पदाधिकारियो और नेताओं की बैठक भी ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आंदोलन को प्रत्यक्ष समर्थन हमारे इस नेक नियत को और भी मजबूती प्रदान करेगा हमारे प्रयासों को और भी सार्थकता प्राप्त होगी हम सभी साथियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम स्वरूप गरिमामयी हो ।



