मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

जेसीआई जगदलपुर सिटी का हुआ पद ग्रहण समारोह

जगदलपुर

जेसीआई जगदलपुर सिटी का पद ग्रहण समारोह शहर के होटल अविनाश इंटरनेशनल में आज आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक सुंदराज पी. एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन के जेड पी आकाश सुंदरानी उपस्थित थे। इस वर्ष क्लब में अध्यक्ष के रूप में विशाल दुल्हानी एवं सचिव के रूप में नितिन खत्री ने शपथ लिया। साथ ही साथ बोर्ड आफ डायरेक्टर को भी इनके साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ मुख्य अतिथि के द्वारा दिलायी गई।

बोर्ड आफ डायरेक्टर में इस बार चैप्टर इंचार्ज गौतम पारेख, चैप्टर गाइड अनिल मद्दी, कोषाध्यक्ष अतुल जैन, वीपी ग्रोथ प्रतीक चिखलीकर, फिटनेस सिद्धार्थ कपूर, बिजनेस ट्रेनिंग अमरदीप सोढ़ी, ग्रेटर राघव हिमानी एवं गौरव डोडिया, साथ ही पब्लिक रिलेशन नितेश सिंह चौहान को दिया गया है। नए अध्यक्ष एवं उनकी टीम को मुख्य अतिथि सुंदरराज पी ने शुभकामनाएं दी, उन्होंने अपने उद्बोधन में जेसीआई क्लब द्वारा समाज में किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी हर संभव प्रयास करने कहा है। इस मौके पर क्लब के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button