आज 11 बजे रात तक आने वाले आरएसएस के राष्ट्रीय पदाधिकारियाें को ही जैनम भवन में प्रवेश, बाद में आने वाले रुकेंगे जागृति मंडल में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

आज 11 बजे रात तक आने वाले आरएसएस के राष्ट्रीय पदाधिकारियाें को ही जैनम भवन में प्रवेश, बाद में आने वाले रुकेंगे जागृति मंडल में

रायपुर(realtimes) राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की बैठक में इस तरह का कड़ा अनुशासन है कि राष्ट्रीय पदाधिकारियाें काे भी इसलका पालन करना जरूरी रहता है। आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत जैनम भवन में अखिल भारतीय समन्वय समिति की 10 से 12 सितंबर तक बैठक लेंगे। इस बैठक में शामिल होने वाले आरएसएस से जुड़े 36 संगठनों के पदाधिकारी आज यहां पहुंचेंगे। जो भी पदाधिकारी रात 11 बजे तक यहां पहुंच जाएंगे, उनको जैनम भवन में प्रवेश मिल जाएगा, लेकिन जो रात को 12 बजे या फिर इसके बाद आएंगे, उनके रूकने की व्यवस्था जागृति मंडल में की गई है।

रायपुर में पहली बार आरएसएस की राष्ट्रीय स्तर अखिल भारतीय समन्वय समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में संघ के सभी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ संघ से जुड़े तीन दर्जन संगठन के प्रमुख भी आएंगे। इस बैठक में तीन दिनों तक 36 संघों के बारे में राष्ट्रीय स्तर का विचार, विमर्श और साल भर की समीक्षा होगी। कौन का संघ साल भर में क्या करेगा, इसके बारे में बैठक में जानकारी रखी जाएगी, ताकि सभी संघों को मालूम रहे कि कौन सा संघ कब क्या करने वाला है। संभी संघों के राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर बात होगी।

आज तय हाेंगे एक दर्जन संघाें के एजेंडे

समन्वय समिति की बैठक से पहले यहां पर आरएएस प्रुमख मोहन भागवत बैठक के एजेंडे तय करने के लिए निर्णय टोली के दो दर्जन सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। दो दिनों में दो दर्जन संघों के एजेंडे तय हो गए हैं। क्या एजेंडे तय हुए हैं इसका खुलासा आरएसएस द्वारा नहीं किया जा रहा है।आज अंतिम दिन एक दर्जन और संघाें के एजेंडे तय हाेंगे।

बैठक में मोबाइल पर बैन

निर्णय टोली की जो बैठक हो रही है, उसमें और इसके बाद समन्वय समिति की जो बैठक होगी, उसमें शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों को बैठक में मोबाइल रखने की इजाजत नहीं है। इसी के साथ किसी भी तरह की जानकारी मीडिया को देने पर भी प्रतिबंध है। आरएसएस के पदाधिकारियों का कहना है, समन्वय बैठक से एक दिन पहले अखिल भारतीय मुख्य प्रचारक सुनील आंबेकर मीडिया को बैठक के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद बैठक समाप्त होने पर मीडिया को जानकारी दी जाएगी कि किन-किन मुद्दों पर बैठक में चर्चा करके फैसला किया गया।

इन संगठनों के प्रमुख आज आएंगे

समन्वय समिति की बैठक में शामिल होने भारतीय मजदूर संघ के हिरण्यमय पंड्या व बी सुरेंद्रन, विश्व हिंदू परिषद के आलोककुमार, मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशीष चौहान, निधि त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष, भारतीय किसान संघ के दिनेश कुलकर्णी, विद्याभारती के रामकृष्ण राव, जीएम काशीपती, राष्ट्र सेविका समिति से वंदनीया शांताक्का, अन्नदानम् सीताक्का, वनवासी कल्याण आश्रम के रामचन्द्र खराडी, अतुल जोग सहित कुल 36 संगठनों के पदाधिकारी शुक्रवार को आएंगे।

Related Articles

Back to top button